भारत ने रचा स्वर्णिम इतिहास
इसरो के वैज्ञानिकों को लोग दे रहे बधाइयां
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सही सलामत व सफल लैंडिंग से भारत ने स्वर्णिम इतिहास रचा। जिसके उपलक्ष्य में भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय बार्डर के ठूठीबारी में तैनात 22वी वाहिनी एसएसबी, कोतवाली पुलिस जवानों तथा आदर्श बाल विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से कस्बे में 75 मीटर का लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
गुरुवार की दोपहर एसएसबी के बीओपी इंचार्ज अजय कुमार हुड्डा व कोतवाली के उपनिरीक्षक अजय कुमार ने संयुक्त रुप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं व अध्यापक तिरंगे के साथ साथ चल रहे थे। सभी के चेहरे पर उत्सव का माहौल था। 75 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा व भारत माता की जयघोष से पूरा कस्बा तिरंगामय हो गया। तिरंगा यात्रा कस्बा भ्रमण कर पुनः विद्यालय में पहुंच कर समापन हुआ। इस यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय, रामेश्वर चौधरी, जयचंद प्रसाद, त्रिभुवन यादव, किशोर कुमार त्रिपाठी, राजन धवल, सुरेश मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…