छात्रवृत्ति योजना के लिए समय सारिणी जारी


कक्षा 9-10 एवं 11-12 के अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रों को मिलेगा लाभ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं का सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार किया गया है।
अभय पांडेय ने बताया कि विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से 5 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों एवं प्रोफाइल का सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 2 जुलाई से 15 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।छात्रों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, जो 2 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है।विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं अग्रसारण 3 जुलाई से 6 नवम्बर 2025 के मध्य किया जाएगा।जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करने की प्रक्रिया 18 नवम्बर से 24 दिसम्बर 2025 तक संपन्न की जाएगी।जिला अधिकारी ने जनपद के समस्त विद्यालयों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से अपील की है कि वे समयबद्ध रूप से शासन द्वारा जारी छात्रवृत्ति योजना की प्रक्रिया को प्रचारित करें एवं सुसंगत शासनादेशों और छात्रवृत्ति नियमावली में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

इस योजना का उद्देश्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बाधारहित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

Editor CP pandey

Recent Posts

त्योहार पर दो घरों में पसरा मातम! 35 वर्षीय किसान की मौत, 60 साल के पोस्टमैन ने दी जान

शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…

12 minutes ago

अयोध्या में आज से दसवें दीपोत्सव का शंखनाद!

राम मंदिर में उपराष्ट्रपति करेंगे दर्शन 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी; रामलला की आरती…

23 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा फिर हुई खतरनाक! GRAP-3 लागू, निर्माण कार्यों और गाड़ियों पर बढ़ सकती है सख्ती

फोटो Ai निर्मित दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा बढ़ा! GRAP-3 लागू, अब निर्माण कार्यों से…

34 minutes ago

एक दिन, जिसने बदल दीं दुनिया की कई बड़ी तस्वीरें

बहादुर शाह जफर की अंतिम सांस से लेकर रूस की क्रांति तक, जानिए 7 नवंबर…

46 minutes ago

दीपों की रोशनी लाएगी खुशियों की सौगात, किस राशि के चमकेंगे सितारे, किसकी बदलेगी रात।

आज का पंचांग एवं छोटी दिवाली का महत्व (नई दिल्ली के अनुसार) कार्तिक कृष्ण पक्ष…

53 minutes ago