Categories: Uncategorized

83 लाख की लागत के तीन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

बड़हलगंज( राष्ट्र की परम्परा)
जनता ने अगर आप पर विश्वास जताया है, तो आपका भी कर्तव्य है कि जनता के विश्वास पर खड़ा होकर क्षेत्र के विकास कार्य को आगे ले जाएं, और इस क्रम में प्रीति उमर जी का कार्य बहुत ही अच्छा है।
उक्त बातें चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने सोमवार को नगर के चरण पादुका कुटी पर लगभग 83 लाख के विकास परियोजनाओं का चेयरमैन प्रीति उमर के साथ लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बड़हलगंज में आए दिन हो रहे विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास यह व्यक्त कर रहे हैं कि अब बड़हलगंज भी विकास के पथ पर अग्रसर हो चुका है और जनता ने एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुना है। इस दौरान मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत चरण पादुका कुटी में मंदिर के सामने व सड़क किनारे पाथवे का कार्य, तिलक नगर में पटरी पर पाथवे कार्य व पवहारी महाराज मंदिर में गौशाला के सामने पाथवे का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि बड़हलगंज में आने वाले महीने में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य होने वाले हैं। जल्द ही शासन से रुपए जारी किए जाएंगे, जिससे अन्य समस्त वार्डो में भी विकास कार्य संपन्न हो सकेगा। इस दौरान ईओ राम समुख, सभासद दीपक शर्मा, रवि साहनी, राकेश राय, ऋषि चंद, वीरेंद्र गुप्ता, सूरज सोनकर, जितेंद्र पासवान, अमूल्य चतुर्वेदी, खुर्शीद अहमद, सुदीप वर्मा, रामदास मद्धेशिया, स्वतंत्र सिंह, विनय तिवारी, सुरेश उमर, अष्टभुजा सिंह, विजय निगम, पवन उमर, भागवत यादव, संजय कसेरा, श्रीराम, इकबाल अहमद, हरपाल नागवानी, राजू शर्मा, गंगा तिवारी, बबलू गौंड, सुनील कुमार, पंकज पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्यार का खौफनाक अंजाम: बक्सर में दुल्हन पर फायरिंग

बक्सर फायरिंग: सनकी आशिक ने स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में…

24 minutes ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुबह-सुबह 14 स्थानों पर सघन चेकिंग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से…

48 minutes ago

क्या लौटेगा 102 साल पुराना कोयला इंजन? महराजगंज की ऐतिहासिक पहचान पर बड़ा सवाल

महराजगंज की ऐतिहासिक पहचान पर चला रेल का पहिया: 102 साल पुराना कोयला इंजन लखनऊ…

58 minutes ago

भौतिक प्रगति बनाम नैतिक पतन: क्या हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं?

काम, क्रोध, लोभ और मोह की आग में झुलसता मानव जीवन: आधुनिकता की दौड़ में…

1 hour ago

सलेमपुर सोहनाग मार्ग पर दर्दनाक हादसा

11 हजार बिजली लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक की हालत मरणासन्न बिजली विभाग…

1 hour ago