जमीनी विवाद में महिला सहित तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर

तहरीर के आधार पर दो महिला सहित ग्यारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय थाना के भांवरकोल अनुसूचित बस्ती में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने जमकर मारपीट किया, जिसमे लाठी डंडे के अलावा बल्लम गड़ासा चला।जिसमे एक पक्ष की महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए दो की हालत नाजुक बनी हुई है।आसपास के लोगो ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया, जबकि मनबढ़ जाते जाते जान से मारने की धमकी देते गए।प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने दो महिला सहित ग्यारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
क्षेत्र के भांवरकोल निवासी राजमोहन और पड़ोसी कौलधारी के बीच पुराना आबादी की जमीनी विवाद चला आ रहा है।गुरुवार को सुबह सात बजे मनोज कुमार अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था।इसी बीच कौलधारी सहित एक दर्जन महिला पुरुष लाठी डंडे,बल्लम और गड़ासा लेकर आ गए और भद्दी भद्दी गाली गलौज करने लगे।युवक द्वारा मना करने पर सभी बुरी तरह मारने पीटने लगे।युवक को पिटता देख उसकी पत्नी और पिता आये तो मनबढो ने सभी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।दोनो तरफ से मारपीट में एक तरफ के राजमोहन का सर फट गया और हाथ फ्रैक्चर हो गया, वही महिला फूलकुमारी का सर बुरी तरह फट गया और अंदरूनी चोट आयी, जिससे वह बेहोश हो गयी।वही मनोज कुमार के सर पर भी गंभीर चोट आयी।सभी लोग किसी तरह कोपागंज थाने आये पुलिस ने सभी को सीएचसी भेज दिया।डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख तीनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही घायल मनोज की तहरीर पर पुलिस ने ग्यारह लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

56 minutes ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

57 minutes ago

इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…

59 minutes ago

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: 18 फरवरी से शुरू, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी सख्त निगरानी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है।…

2 hours ago

आज का इतिहास: 17 फरवरी की अनसुनी और चर्चित घटनाएँ

17 फरवरी की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 17 फरवरी का दिन विश्व और भारतीय इतिहास में…

2 hours ago