संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में न्यायालय सभागार में तीन दिवसीय पैरा लीगल वालंटियर्स का प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण से सचिव एवं न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधि के विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी देने के साथ प्रशिक्षुओं के जिज्ञासाओं को शांत किया गया।
अधिवक्ता महिप बहादुर पाल ने भूमिधरी, बंजर और पट्टे की भूमि के बावत जानकारी दिए। अधिवक्ता चतुर जी शुक्ल से चकबंदी के मामले के बारे में विस्तार से बताया। अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पारिवारिक मामले में मध्यस्थता के बारे में जानकारी दिया। अधिवक्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों को विस्तार से बताया। अधिवक्ता राम मिलन चौधरी ने मोटर दुर्घटना के कानून के बारे में जानकारी दिया।
अधिवक्ता अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने विधि के विभिन्न पहलुओं के बावत बताया। अधिवक्ता रंजू चौधरी ने महिलाओं के अधिकारों के बारे जानकारी दिया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्र में तैनात किए गए पैरा लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…