आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुभारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ‘‘पोषण भी, पढ़ाई भी’’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बैच-03 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आईटीआई मल्टीपरपज हॉल में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय के द्वारा शुभारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण में जनपद देवरिया की बाल विकास परियोजना सदर की 9, बैतालपुर की 108, शहर की 41 और भटनी की 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का महत्व बढ़ा है। यह आवश्यक है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी क्षमता बढ़ा कर उपलब्ध बाजार आधारित शिक्षा से बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण आपकी क्षमता वृद्धि के साथ-साथ पोषण और पढ़ाई के सामंजस्य को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लाभार्थियों की पोषण निगरानी और पोषण ट्रैकर पर उनका विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी बैतालपुर के.के. सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर अवधेश कुमार सिंह और नामित मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

10 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

11 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

11 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

11 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

13 hours ago