ब्लॉक उतरौला में तीन दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण आरम्भ

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
सोमवार को उतरौला ब्लॉक के ग्राम उतरौला ग्रामीण में तीन दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 22 राज मिस्त्रीओं को तकनीकी जानकारी से लैस किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर अमित कुमार राज मिस्त्री को भूकंपरोधी घर, मकान, भवन बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के बारे में तथा सोक पिट, नाडेप, कंपोस्ट पिट, वर्मी, और आरआरसी सेंटर, गड्ढा वाला जलबन्द शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी देंगे। इस दौरान राजमिस्त्रियों से मौके पर निर्माण भी करवाकर उसका अवलोकन किया जाएगा। एडीओ पंचायत हनुमान प्रसाद ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राजमिस्त्री को कुशल कारीगर/मजदूर का प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसके बाद उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। उन्होंने घर-घर शौचालय निर्माण में दो लीज पीट वाले शौचालय को पर्यावरण के लिए हितकारी बताया। उतरौला ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि कुरबान अली,ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, तकनीकी सलाहकार तौफीक खान, देवेश पटेल, ब्लॉक कोआर्डिनेटर पवन तिवारी, विकास सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

9 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

9 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

9 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago