युवा मोर्चा की अगुवाई में बनेगी इस बार भाजपा सरकार – राम प्रताप वर्मा

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा युवा मोर्चा के बाइक यात्रा के चौथे दिन उतरौला मंडल में भाजपा कार्यालय से विधायक रामप्रताप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली रवाना करने से पूर्व विधायक रामप्रताप वर्मा ने बताया कि मोदी सरकार के नौ वर्ष के सफलतम कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाइक यात्रा के माध्यम से 2024 के मिशन को पूर्ण करने का कार्य अभी से प्रारंभ कर दिया । कहा कि आमजन भाजपा के नीतियों से संतुष्ट हैं और उसे कोई विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता पूरे लगन व मेहनत से सरकार के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले हैं और भाजयुमो के मेहनत व जनता के विश्वास के दम पर 2024 फिर सरकार बनाने में कामयाब होंगे। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री सन्त मणि तिवारी उतरौला नगर मंडल अध्यक्ष रोहित राज गुप्ता , महेश गुप्ता, डा. राजदेव मिश्र, राजेश सोनी, अपूर्व राज चौहान, प्रहलाद सोनी,शिवम गुप्ता महफूज,रामशरण, तरुण आदि लोग उपस्थित रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

1 hour ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

1 hour ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

1 hour ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

3 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

14 hours ago