अधिकारियों ने की दुकानदारों पर कार्यवाही
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज मार्केट में मंगलवार कों दुकानदारों के बीच उस समय हड़ कम्प मच गया जब अचानक श्रम विभाग ने स्थानीय बाजार में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए, नाबालिक बच्चों की तलाश जारी कर दी। जिन-जिन दुकानों पर नाबालिक बच्चे मिले उनका नाम पता और जिन दुकानो पर काम कर रहे थे उस दुकानदार का नाम पता नोट करके आगे बढ़ते गए । तथा दुकानदारों को हिदायत दिया कि नाबालिक बच्चों से दुकान पर काम न लिया जाय। अभी इनका खेलने कूदने का समय है इनको खेलकूद और पढ़ाई में लगाया जाए । श्रम विभाग के इस कार्रवाई से व्यापारियों के सटर गिरने लगे, कुछ लोग समझे कि सैंपल विभाग है तो कुछ लोग समझे कि सेल टैक्स विभाग है। जब तक अधिकारी बिलरियागंज बाजार में रहे दुकानदार एक दूसरे दुकानदार से टेलीफोन द्वाराअधिकारियों का लोकेशन लेते रहे।
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…
देवरिया में हत्या के प्रयास के दोषी को 7 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया…