बलिया (राष्ट्र की परम्परा) डिप्टी कलेक्टर/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि अर्हता तिथि एक जनवरी 23 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं की सुविधा हेतु 26 नवम्बर (शनिवार) को समस्त पदाभिहित मतदेय स्थलों पर तृतीय विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जन सामान्य से दावे और आपत्तियां यथा फार्म-6, 7 व 8 प्राप्त किये जायेगें। उक्त विशेष अभियान दिवस पर समस्त बी०एल०ओ०अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेगें तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण / समाज सेवी संगठनों से अपील है कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अपेक्षानुसार सभी अर्ह व्यक्तियों/ नवयुवक/नवयुवतियों/महिलाओं का नाम 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त कर चुके हैं परन्तु उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से छूट गये है, निर्वाचक नामावली में शामिल कराने तथा अपात्र मतदाताओं का नाम अपमार्जित कराने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे त्रुटिरहित सर्वशुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो सके।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…