पर्चा दाखिले के अंतिम दिन खूब रही गहमा गहमी

अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतारा अपना उम्मीदवार

बरहज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को पर्चा दाखिला के अंतिम दिन अध्यक्ष पद व सभासद प्रत्याशियों ने तहसील परिसर में प्रशासन द्वारा बनाये गए काउंटरों पर पूरे जोश के साथ अपना अपना पर्चा दाखिल किया। जहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए, भारतीय जनता पार्टी के आधा दर्जन से ऊपर उम्मीदवार टिकट के लिए पार्टी की ओर आशा भरी निगाह लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी के द्वारा अंतिम दिन लगभग 12:00 बजे दिन में अपने प्रत्याशी के रूप में अमरेंद्र गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा ।भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन में भारतीय जनता पार्टी की लगभग 10 वर्षों से सेवा कर रहे हैं, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेंद्र गुप्ता 2017 में भारतीय जनता पार्टी से टिकट ना मिलने पर नगरपालिका बरहज गौरा से अध्यक्ष पद में प्रत्याशी के रूप में भारतीय समाज पार्टी (सुहेलदेव की पार्टी)से छड़ी निशान पर चुनाव लड़ा था, जिसमे अमरेंद्र गुप्ता को 118 वोट प्राप्त हुआ था,इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार उमेश सिंह विजयी घोषित हुए थे, बाद में उमेश सिंह भारतीय जनता पार्टी में चले गए। 2023 नगर निकाय चुनाव में अमरेंद्र गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओ, में संदेह के बादल छाने लगे हैं।भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगने वाले प्रत्याशियों में श्रीप्रकाश पाल और अजीत जायसवाल उमीदवारी की रेस में आगे थे, किन्तु भाजपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्यासी के रूप में अमरेंद्र गुप्ता को मैदान में उतारा हैं , जिसको लेकर कुछ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता श्रीप्रकाश पाल के तरफ तो कुछ कार्यकर्ता अजीत जायसवाल के साथ हों लिए,किन्तु बरहज की आम जनता यह आशा लगाए बैठी हैं कि नगरपालिका के अध्यक्ष कौन होगा। यह तो 13 को रिजल्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। किन्तु जनता में आज से ही अपना प्रतिनिधि चुन लिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब भी पार्टी का कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता था तो उसकी व्यवस्था पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में श्री प्रकाश पाल करते थे। लेकिन किस दबाव में उनको टिकट नहीं दिया गया, इसको लेकर जनता पर सोच में पड़ी हैं।
उधर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्वेता जयसवाल ने पर्चा दाखिल कर नगर की सड़क पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपना दमखम दिखाया। नगर की मुख्य सड़क कार्यकर्ताओं से भर गया था। सोमवार को ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रुप मे समाजवादी पार्टी से अनूप मद्धेशिया व कांग्रेसी पार्टी से राधारमण पाण्डेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार भारी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव का पर्चा दाखिला सम्पन्न हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

5 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

5 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

5 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

5 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

7 hours ago