Categories: Uncategorized

सरकारी शराब दुकान के पास चखना की दुकान पर उधारी को लेकर मारपीट, मड़ई में लगाई आग, कई घायल

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जमुई गांव स्थित कम्पोजिट सरकारी शराब की दुकान के बगल में संचालित चखना की दुकान पर शुक्रवार की अपराह्न उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उधारी को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और कुछ उपद्रवी तत्वों ने चखना की दुकान में तोड़फोड़ कर मड़ई को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी शराब दुकान के समीप जमुई गांव निवासी जितेंद्र गोड़ की चखना की दुकान है, जहां शराब पीने के बाद लोग अक्सर चखना लेने आते हैं। शुक्रवार को गांव के कुछ युवक शराब लेने के बाद सीधे 40 वर्षिय जितेंद्र गोड़ की दुकान पर पहुंचे और चखना की मांग की। उस समय जितेंद्र का 16 वर्षिय पुत्र अंकुश दुकान पर बैठा था। अंकुश ने चखना देने के बाद जब उनसे पैसा मांगा तो युवकों ने पैसा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बीच युवकों ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद वहां मारपीट शुरू हो गई। कुछ उपद्रवी दुकान में रखी कुर्सियों, चौकियों और बर्तन को तोड़ने लगे। इसके बाद बगल की मड़ई में आग लगा दी गई। मड़ई धू-धू कर जलने लगी घटना की जानकारी मिलते ही अंकुश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी अपने मोबाइल के मध्यम से। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजवाया, जहां समाचार लिखे जाने तक प्राथमिक उपचार जारी था।

इस पूरे घटनाक्रम में 38 वर्षीय पिकी पत्नी जितेंद्र ,40 वर्षिय जितेंद्र ,औऱ 16 वर्षिय अंकुश पुत्र जितेंद्र घायल हो गए इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान के पास अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। नशे की हालत में युवक गाली-गलौज और उपद्रव करते हैं। शुक्रवार की घटना ने लोगों की चिंता और भय को और बढ़ा दिया है। गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है की शराब दुकान के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

22 minutes ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

39 minutes ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

48 minutes ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

3 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago