ग्रीष्मावकाश के उपरांत पहले दिन विद्यालयों में रहा उत्सव का माहौल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ के दिशा- निर्देशों के क्रम में ग्रीष्मावकाश के उपरांत सोमवार को विद्यालय खुलने पर जनपद के समस्त विद्यालयों में छात्रों का स्वागत शिक्षकों ने उत्सव के रूप में मनाते हुए किया। जिसमें विद्यालय को गुब्बारे, रंगोलिया के माध्यम से सजाया गया तथा सभी बच्चों को तिलक लगाकर एवं नवप्रवेशी कक्षा एक एवं छः के छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनकर एक अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं समस्त जनपद स्तरीय व विकास खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी विद्यालयों में इस कार्य में सम्मिलित होते हुए सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई साथ ही विद्यालयों का निरीक्षण भी किया।छात्र भी पहले दिन अधिकारियों को अपने बीच देखकर प्रसन्न हुए। छात्रों को एमडीएम में स्वादिष्ट भोजन भी उपलब्ध कराया गया।जिसमें खीर, हलवा, मिष्ठान तथा फलों का वितरण किया गया। छात्रों के चेहरे पर भी अलग ही चमक देखने को मिली।
इन सभी कार्य में इस बार विद्यालयों के प्रारंभ में विद्यालय की साफ सफाई एवं समर कैंप की आयोजन के कारण भी माहौल में बहुत परिवर्तन नजर आया। इसके अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एकेडमिक टीम से एआरपी एवं एसआरजी द्वारा भी अलग-अलग विद्यालयों में छात्रों के साथ इन पलों को बिताते हुए सुखद बनाया।जिला प्रशासन एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने सभी बच्चों को नियमित रूप पूर्ण गणावेश में विद्यालय आने एवं घर पर नियमित अध्ययन करने की आदत का विकास करने की एवं संचारी रोगों से बचने का के विषय में भी अवगत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रतिभाग किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

16 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

16 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

16 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

17 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

17 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago