ईडी का छापा पड़ने से क्षेत्र में हड़कम्प

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार की सुबह-सुबह ईडी का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया बता दें,कि पूर्व बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी के जटाशंकर चौराहा पर स्थित आवास पर सुबह-सुबह ईडी ने छापा मारा। बैंक से करोड़ों रुपए हड़पने का मामला पहले से चल रहा है, इसी संदर्भ में ईडी कार्यवाही सोमवार की सुबह से चल रही है।
पूर्व मंत्री और कई बार के विधायक रहे पंडित हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी और उनकी पत्नी रीता तिवारी सहित कई अन्य सहयोगियों के खिलाफ बैंक से 754 करोड़ रुपए की हेरा फेरी का मामला पहले से चल रहा है। ईडी द्वारा पूर्व में भी विनय शंकर तिवारी के लखनऊ और गोरखपुर सहित कई ठिकानों पर छापा मारा गया था। फरवरी 2024 में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 103 करोड रुपए की अवैध संपत्ति जप्त की गई थी। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि यह छापेमारी भी उसी कड़ी के तहत की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गंगोत्री इंटरप्राइजेज और सहयोगी कंपनियां के नाम पर बैंक से 1129 .44 करोड रुपए की क्रेडिट लिमिट ली गई थी और इसके नाम पर कई प्रॉपर्टी खरीदी गई है। जिनमें से 754 करोड रुपए हड़पने का मामला सामने आया था। ईडी की कार्रवाई के तहत अब तक 103 करोड रुपए की संपत्ति को जप्त किया जा चुका है। बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा सीबीआई में मामले के संदर्भ में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से यह जांच चल रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

4 minutes ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

21 minutes ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

30 minutes ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

37 minutes ago

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

41 minutes ago

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

57 minutes ago