परिश्रम का कोई मोल नहीं – रामप्यारे राम

उच्च प्राथमिक विद्यालय इटहुंआ चन्दौली के होनहार छात्र सम्मानित

सलेमपुर ,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अगर कोई भी छात्र परिश्रम करता है तो उसका जीवन उसके दम पर सफल होगा ,कहीं भी रहेगा तो अपने प्रतिभा के कारण चमकता रहेगा। उक्त बातें क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इटहुआं चंदौली में होनहार छात्रों के सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर रामप्यारे राम ने कहा। उन्होंने कहा कि परिश्रम का कोई मोल नहीं होता है।यही होनहार छात्र आगे चलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं।सीमित संसाधन व ग्रामीण क्षेत्र से होने के बाद भी इन छात्रों ने मन से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को संवारने के महत्वपूर्ण कार्य किया है।इनकी जो भी सराहना किया जाए उसकी कोई सीमा नही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय गुप्त ने कहा कि लगातार तीन साल से इस एकल विद्यालय के तीन छात्र आश्रय पद्धति सर्वोदय विद्यालय के लिए चयन किए गए हैं। इस साल हार्दिक देव का चयन हुआ है वहीं कक्षा 6में हार्दिक, कक्षा 7में कुमारी लक्ष्मी व कक्षा 8 में कृति को प्रथम स्थान पर आने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया है। हम लोग व सरकार लगातार कोशिश कर रही हैं कि बेसिक शिक्षा का स्तर कान्वेंट स्कूल से कम नहीं हो। दौरान के दौरान नेबुलाल,धीरेंद्र गौतम,अनिल सिंह कुशवाहा, सुमन कुशवाहा आदि शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश के टॉप 5 में शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…

2 hours ago

गुरू आज्ञा ईश वरदान

माँ की गोद, पिता की छत्रछाया में,जग के सारे तीरथ धाम बसते हैं,माता-पिता की निशिदिन…

2 hours ago

एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा और नेतृत्व भावना विकसित करने का आह्वान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…

2 hours ago

दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर महराजगंज में ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति

प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द को विकल्प बनाए जाने पर नाराजगी, जांच कर कार्रवाई की मांग…

2 hours ago

सिसवा मुंशी चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला

दो बाइकों से आए 4–5 नकाबपोश युवकों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप…

2 hours ago

दुष्टों के संहार के साथ प्रभु श्रीराम ने किया था मर्यादा स्थापित

अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ…

2 hours ago