परोपकार से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नही – सुधाकर गुप्त

रामपुर बछउर में हुआ वस्त्र वितरण व दरिद्र नारायण भोज का आयोजन

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज के परिवेश में जहां समाज मे लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति में लगे हुए हैं वहीं कुछ लोंगों को समाज के दबे कुचले व निर्धन वर्ग की चिंता है।वह परोपकार के लिए लगा हुआ है।उक्त बातें क्षेत्र के रामपुर बछउर में आयोजित दरिद्र नारायण भोज व वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा।उन्होंने कहा कि परोपकार से बढ़ कर दूसरा कोई धर्म नही है।कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि वह जीवन सफल है जो दूसरे के सेवा के लिए समर्पित हो। परोपकार करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी असफल नही होता, उसका जीवन धन्य हो जाता है।अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयनारायण सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है। आयोजक पूर्व प्रधान व शिक्षक रामायण सिंह ने कहा कि आप सभी के सहयोग व स्नेह और प्यार से इस तरह का आयोजन हर साल किया जाता है। कार्यक्रम में दरिद्र नारायण भोज के बाद दो सौ लोंगों को अंग वस्त्र वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को हरेराम यादव, सुबाष यादव, जयप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, दिलीप यादव, उमेश यादव, विजय बहादुर सिंह आदि ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देशभर में गहन मतदाता पुनरीक्षण का चुनाव आयोग ने लिया फैसला

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लेते हुए देश के सभी राज्यों…

4 seconds ago

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

RKPnews लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रदेश की राजधानी स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में…

7 minutes ago

नगर निगम मुख्यालय पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन का धरना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय लालबाग पर भारतीय किसान…

14 minutes ago

अखिलेश दुबे मामले में इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अखिलेश दुबे प्रकरण में SIT की जांच की आँच अब बड़े पुलिस…

19 minutes ago

BHU का क्लर्क रिश्वतखोरी में दोषी, CBI कोर्ट ने सुनाई 5 साल की कैद

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक क्लर्क को रिश्वत लेने…

27 minutes ago

बड़ी खबर: 21 शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में वर्ष 2018 में प्रबंधक हमीदुल्ला खान द्वारा कराई…

33 minutes ago