नल क़ुप विभाग मे भ्रष्टाचार चरम पर दो साल से बरहज – लवरछी ट्यूबवेल ख़राब
भाजपा कर रही किसानो के साथ सौतेला व्यवहार – विजय रावत
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व मे दो साल से बन्द टयूबेल बनाने की माँग व सिंचाई विभाग मे व्यापक भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ किसानो के साथ किया प्रदर्शन। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा सिंचाई व नलकूप विभाग मे भ्रष्टाचार चरम पर है किसान जहाँ खेतों मे सिंचाई करने के लिए परेशान है,वही यह दोनों विभाग लुट खसोट मे लगा हुआ है। एक तरफ़ जहाँ सिंचाई के लिए नहरों मे पानी नही है वही टयुबेल दो साल से ख़राब और नालियाँ टुटी पड़ी हुई है और विभाग नहर सफ़ाई और नाली मरम्मत के नाम पर लुट मचा रहा है और किसान मजबुर होकर पम्पिग सेट से पानी चलाने पर मजबूर है। यह सरकार सिर्फ़ किसानो को धोखा दे रही है अगर जल्द ही पूरे जनपद के टयुबेलो को ठीक कर नाली मरम्मत नही की गई तो, समाजवादी पार्टी किसानो की लड़ाई लड़ने का काम करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से अजित प्रसाद, विपिन सिह, राहुल यादव, पतरू कुमार, सचितानन्द मुखिया, अनिल पान्डेय, अमरजीत यादव, कपिलदेव यादव, सुरेश राजभर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…