ममता बनर्जी में बंगाल के लिये नही बची ममता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी हिंसा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रविवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निंदा किया और उनका पोस्टर जला विरोध जताया।इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि ममता बनर्जी हत्याओं और हिंसा से ही सत्ता का मार्ग प्रशस्त करती हैं।ममता बनर्जी की आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके राज्य में किसी भी चुनाव में हत्या, आगज़नी, अराजकता के बिना उनका मन नहीं मानता।देवरिया में बारिश हो रही है पर बंगाल में बम वर्षा हो रही है। बंगाल का बम कल्चर आज पूरी दुनिया में भारत और लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है।पंचायती राज में अपनी सरकार स्थापित करने हेतु आखिर ममता बनर्जी किस हद तक गिरेंगी।नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। पंचायत चुनाव के दौरान 12 से ज़्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है। कई लोग घायल हैं। आज पूरा देश और दुनिया ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठा रहा है। आज देश कह रहा है कि ममता बनर्जी में अपने ही राज्य के लोगों के प्रति कोई ममता नहीं है।मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि आज अवार्ड वापसी गैंग सामने नहीं आ रहा है। कई बड़े-बड़े पत्रकार जो टीवी पर बैठकर एकतरफा ज्ञान बांटते हैं वह आज नदारद हैं। आज जब बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है तो सब चुप हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहीं सैर सपाटे पर निकले हैं।इस दौरान नगर उपाध्यक्ष भाजपा गोविन्द मणि,नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार मिश्रा,राजेश कुशवाहा,मुकेश राय,नंदिश कुमार राय,विनोद कुमार पाण्डेय,काशीपति शुक्ला,सुरेश आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago