ब्रज में हो रही जय जयकार नन्द घर आएं लड्डू गोपाल – डॉ उमेश शर्मा

नंद के रू घर आनंद भयो, जय जय लड्डू गोपाल की : डॉ उमेश शर्मा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पुनीत त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसे कृष्णष्टमी या गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायियों के लिए जन्माष्टमी का त्यौहार बहुत महत्व रखता है। यह पवित्र पुनीत पावन त्योहार देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हर्षोल्लास एवं धूम-धाम से मनाया जायेगा।
डॉ उमेश शर्मा ने इस अवसर पर सभी को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाए व्यक्त करते हुये, अपने वक्तव्य में कहा कि ब्रज में हो रही जय जयकार नन्द घर आएं लड्डू गोपाल, नंद के घर आनंद भयो, जय जय लड्डू गोपाल की। हे बांके बिहारी जी, हम भी तेरी मोहनी मूरत दिल में छिपाये बैठे हैं, तेरी सुन्दर सी छवि आँखों में बसाये बैठे हैं, एक बार बांसुरी की मधुर तान सुना दे कान्हा, हम भी एक छोटी सी आस जगाये बैठे हैं। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। माखन चोर नन्द किशोर, बांधी जिसने प्रीत की डोर, हरे कृष्ण हरे मुरारी, पूजती जिन्हें दुनिया सारी, आओ उनके गुण गाएं, सब मिलकर भारतीय जनमानस में भक्ति, प्रेम, आदर्श व नीति के समागम भाव का प्रवाह करने वाले भगवान योगेश्वर का जन्मोत्सव मनाएं। आप सभी को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं, सभी स्वस्थ रहें, खुश रहें। भगवान श्रीकृष्ण सभी का कल्याण करें और भगवान श्री कृष्ण का हाथ पकड़ने की बजाय, अपना हाथ गोविन्द को पकड़ा दीजिये, हम गलती से हाथ छोड़ भी सकते हैं, किन्तु भगवान श्री कृष्ण पकड़ेंगे तो कभी नहीं छोड़ेंगे। आओं हम सब मिलकर खुशियाँ मनाएं बालगोपाल के जन्मदिन की, जिसने दुनियां को शांति, प्रेम, और करुणा का रास्ता दिखाया हैं। जिनकी हर लीला में है, धर्म व कर्म का सामंजस्य, अन्याय का प्रतिकार और प्रकृति की रक्षा का संदेश, ऐसे लीलाधर, श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, सुदर्शन श्री कृष्ण का जन्मोत्सव सभी के जीवन को आनंद, उल्लास और माधुर्य से भर दे ऐसी मेरी प्रार्थना है। भगवान श्रीकृष्ण जी आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें। भक्ति और उल्लास का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। आपका घर-आंगन सुख, समृद्धि, खुशहाली व आनंद से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना हैं। इस कामना के साथ सभी भारतीयों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

59 minutes ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago