सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माथापार में रविवार को एक हृदय बिदारक घटना घटी और एक पति ने अपनी पत्निं की हत्या कर खुद ट्रेन से कट कर जान दे दी थी । इस प्रकरण में एक पत्र भी मिला था जिसको मृतक जितेंद्र कुशवाहा के द्वारा लिखा बताया जा रहा है । ग्रामीणों द्वारा इस घटना के बाद से ही तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे थे कोई हत्या की आशंका जता रहा था तो कोई जितेंद्र कुशवाहा द्वारा ही अपनी पत्नी बेबी की हत्या कर खुद आत्म हत्या करने की बात कर रहा था पुलिस भी जितेंद्र कुशवाहा द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर आत्म हत्या किए जाने को तथ्य मान कर कार्यवाही कर रही है ।लेकिन इस पूरे प्रकरण से पर्दा शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही उठ पाएगा । सोमवार दोपहर पति पत्नी का शव महथापार पहुंचा पहुंचते ही मृतक जितेंद्र की माता हारमती देवी और इनके परिजनों में चीख पुकार मच गई । जिसके बाद इन दोनों लोगो के शव को कालीचरण घाट भागलपुर ले जाया गया जहां मृतक जितेंद्र के बड़े भाई उमेश कुशवाहा के बड़े पुत्र रंजीत कुशवाहा ने अपने चाचा और चाची को एक साथ मुखाग्नि दी ।
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…