आगरा मंडल के युवा दिखाएंगे कला और विज्ञान की प्रतिभा

आगरा।(राष्ट्र की परम्परा)
युवा प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 17 दिसंबर 2025 को जेपी सभागार, खंदारी कैंपस, आगरा में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे से होगी।

इस भव्य आयोजन में आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी जनपदों के जिला स्तरीय विजेता प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं सेकी सांस्कृतिक, साहित्यिक और नवाचार संबंधी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

युवा उत्सव के दौरान लोक नृत्य समूह, लोकगीत समूह, कहानी लेखन, कविता लेखन, डिक्लेमेशन, पेंटिंग तथा इनोवेशन (साइंस मेला/प्रदर्शनी) जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह मंच युवाओं को अपनी कला, विचार और वैज्ञानिक सोच प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9560761840 पर संपर्क कर सकते हैं।

मण्डल स्तरीय युवा उत्सव न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और नवाचार की भावना को भी सशक्त करेगा। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीरियल अटेम्प्ट संस्कृति पर लगाम : UPSC के नए नियम क्या कहते हैं

डिजिटल युग में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के ऐतिहासिक…

50 minutes ago

सरयू नदी में खोज अभियान के दौरान बड़ा हादसा, गोताखोर सुरेंद्र साहनी डूबे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सरयू नदी में लापता मछुआरे धरमु प्रसाद की तलाश के…

57 minutes ago

नाथनगर बिजली शटडाउन अलर्ट: न्यू कॉलोनी से मंडी तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति

🔴 महत्वपूर्ण सूचना: नाथनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 6 फरवरी को बिजली आपूर्ति…

59 minutes ago

चन्द्र देव का शाप और शिव कृपा: क्यों महादेव के मस्तक पर विराजे चन्द्रमा

प्रस्तावनाशिव भगवान शास्त्रोक्त कथा के तेरहवें एपिसोड में हम आपको ले चलते हैं उस दिव्य…

1 hour ago

मेघालय कोयला खदान हादसा: 18 मजदूरों की मौत, कई फंसे; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

ईस्ट जयंतिया हिल्स (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के थांगस्कू इलाके…

1 hour ago

🔮 आज का मूलांक भविष्यफल 2026: जानिए अंक ज्योतिष से धन, नौकरी, व्यवसाय, प्रेम और करियर का हाल

आज का मूलांक भविष्यफल 2026 में जानें अंक ज्योतिष अनुसार धन, नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, प्रेम…

1 hour ago