छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने युवती पर धारदार हथियार से किया हमला

ग्रामीणों ने पकड़कर की युवक की धुनाई

युवती की हालत गंभीर,बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा ब्रहमन उर्फ बारी गाँव में मंगलवार को सुबह एक युवक ने युवती द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं हमला कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार युवती मंगलवार के भोर में शौच करने के लिए बाहर निकली थी उसी दौरान युवती के गांव का ही युवक लड़की के सामने आ पहुंचा तथा रास्ता रोक युवती के साथ छेड़ छाड़ करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक जान से मारने की धमकी देने लगा। लगातार लड़की द्वारा विरोध करने पर युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर युवती को लहू-लुहान कर दिया। युवती के चिल्लाने की आवाज सुन कर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया तथा हाथ पैर बांधकर जमकर धुनाई कर दिया।
ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पीड़ित लड़की ने बताया कि पकड़ीयार विशुनपर गांव का आरोपी युवक उसे आए दिन छेड़ता व परेशान करता था मेरे द्वारा विरोध करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में घुघली थानाध्यक्ष रामचरण सरोज ने बताया कि अपने ननिहाल में आई युवती पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है। दोनों एक ही गांव के निवासी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

4 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

6 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

9 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

9 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

10 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

10 hours ago