सहारनपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिले के सरसावा थाना क्षेत्र के सढौली हरिया गांव निवासी दानिश ने मुस्लिम धर्म छोड़कर विधिवत रूप से सनातन हिंदू धर्म अपना लिया है। शनिवार को यह धर्म परिवर्तन प्रक्रिया बनखंडी मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी की गई।
जानकारी के अनुसार, दानिश ने मंदिर में आयोजित विशेष अनुष्ठान में भाग लिया, जहां हवन, पूजन और शुद्धिकरण की सभी विधियां पूरी की गईं। इसके बाद उसने अपने नए जीवन की शुरुआत करते हुए नया नाम शिव राणा रखा। मंदिर के पुजारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के बीच धर्म परिवर्तन की सभी औपचारिकताएं संपन्न हुईं।
धर्म परिवर्तन के बाद शिव राणा ने कहा कि वह अब पूरी तरह सनातन धर्म की आचार-संहिता और परंपराओं का पालन करेंगे। उन्होंने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण और आत्मिक निर्णय बताया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग और धर्मावलंबी मौजूद रहे।
फोटो सौजन्य से पीके
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…