संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी निवासी एक महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला संगीता देवी पत्नी जनार्दन यादव ग्राम सिकरी ने दिनांक 25 मई 2023 को समय लगभग 2 बजे दोपहर को प्रार्थिनी के छत पर बारिश का पानी गिराने से मना करने पर ज्ञान मती पत्नी बाबूलाल व अमरनाथ,भीमनाथ, रामनाथ पुत्रगण बाबूलाल व बिन्दू देवी पत्नी पतिराम व पतिराम पुत्र स्वर्गीय रामदास व सुधा देवी पत्नी राम जुगुन व अमरावती पत्नी राधेश्याम एक राय गोलबंद हो कर लाठी-डंडा लेकर मारने-पीटने की नियत से घर पर चढ़ आए तथा गाली देते हुए मारने की नियत से दौड़ा लिएl इसीक्रम में हमारे भतीजे का सर लाठी आदि से चोट लगने से फट गया तथा काफी खून बहने लगा तथा विपक्षी धमकी भरे शब्दो मे कहने लगे तुम्हारे घर पर हमारा पानी गिरेगा जो करना हो करोl हम किसी से नहीं डरतेl इसकी सूचना 112 नम्बर व महुली पुलिस को दी गई परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुईl
इस सम्बन्ध मे महुली नवागत प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह ने बताया कि अभी हमे आये तीन दिन हुए और यह हमारे समय का प्रकरण नही है। जांच कर आवश्यक दंडनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…
AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…
बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; प्रशासन अलर्ट बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में लगातार…