आवागमन के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया रास्ता

आने जाने के लिए 20 दिनों से परेशानी झेल रहे थे ग्रामीण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र ग्राम सिसई गुलाब राय में गुरुवार को आने जाने के लिए श्रमदान कर बनाया रास्ता।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसई गुलाब रॉय के निवासियों द्वारा कुर्मी टोला तथा हरिजन बस्ती दक्षिण वाली सड़क को, बराबर करके आने-जाने का रास्ता बनाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता विकट 20 दिनों से लोगो कर लिए अवरोध बना था क्योंकि इस सड़क पर नाले का निर्माण किया गया था, और नाला बनाकर इस तरह छोड़ दिया गया था जिससे आने-जाने में ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही थी। जलकल विभाग द्वारा बिछाया गया पाइप लाइन टूट गया हैं जिससे नाले में पानी भर गया हैं, लोगो ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। औरगांव के बच्चो को स्कूल आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही दुपहिया तथा चार पहिया वाहन गांव में नहीं आ पा रही थी, किसानों को बहुत परेशानी हो रही थी, इसलिए गुरुवार की सुबह गांव के निवासियों द्वारा इन सारी समस्याओं को दूर कर रास्ते का मरम्मत करके आने जाने का रास्ता बनाया, जिसमें पंकज श्रीवास्तव, टीपू श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान जितेंद्र कुशवाहा, चेतन श्रीवास्तव, समीर, सोनू,राम केवल पटेल, हरबंस पटेल, भुकल पटेल, शोभा कनौजिया, गोविंद, लाल साहब, सलामत, इफ्तार,सहित आदि ग्रामीणों ने मिलकर इस सड़क को आने जाने का रास्ता बनाया। इस कार्य के लिए समाज सेवी विजय कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

3 hours ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

3 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

3 hours ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

5 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

6 hours ago