पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से कब्जा दिलाने की लगाई गुहार

सादुल्ला नगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर ग्रांट निवासी अंसार अली पुत्र अब्दुल मजीद ने उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है कि गांव में स्थित खलिहान की सुरक्षित जमीन पर कुछ दिनों से अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है।
मामला सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर ग्रांट पुराना हाता से जुड़ा हुआ है। गांव में मौजूद भूमि जो कि राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम पर दर्ज है। आरोप लगाया गया है कि खलिहान की सरकारी भूमि में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित ने गांव में स्थित खलिहान की सरकारी जमीन गाटा संख्या 724 रकबा 0.28 हेक्टेयर को गांव के ही दबंग भू-माफिया बलराम पुत्र महादेव प्रसाद द्वारा कुछ अंश कब्जा किए हुए हैं तथा बची हुई खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए अवैध निर्माण कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर खलिहान की जमीन पर हुए अवैध निर्माण कार्य को हटाए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने अववेश कुमार ने बताया की राजस्व टीम को मौके पर भेज कर जांच कराकर अवैध निर्माण हटवाया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

2 minutes ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

26 minutes ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

1 hour ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

4 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

5 hours ago