कुलपति ने की हिमाचल के राज्यपाल से भेंट

हिंदी विभाग की राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए किया आमंत्रित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से रविवार को शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान कुलपति ने “हिन्दी भाषा और साहित्य आलोचना का मूल्य और डॉ. राम चंद्र तिवारी” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में 4 अक्तूबर 2024 को मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।
ज्ञात हो यह संगोष्ठी विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के अमृत काल में अपने स्मृति शेष आचार्य राम चंद्र तिवारी जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर आगामी 4-6 अक्तूबर 2024 के मध्य केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली, भारत सरकार के सहयोग से कर रहा है।
आचार्य राम चंद्र तिवारी गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थापना काल वर्ष 1958 से लेकर 1984 तक विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। हिन्दी साहित्य और विश्वविद्यालय में आचार्य तिवारी के योगदान को स्मरण करते हुए यह राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

महाराणा प्रताप जयंती समारोह ने जगाई राष्ट्रभक्ति और एकता की अलख

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक महाराणा प्रताप…

6 hours ago

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

18 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

18 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

18 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

18 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

18 hours ago