डीडीयू के पहले मल्टीमीडिया स्टूडियो का कुलपति ने किया उद्घाटन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सोमवार को विश्वविद्यालय के पहले मल्टीमीडिया स्टूडियो का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेंनिंग सेंटर द्वारा इस मल्टीमीडिया स्टूडियो का निर्माण किया गया है।
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि यह विश्वविद्यालय का पहला मल्टीमीडिया स्टूडियो है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वह इस स्टूडियो का प्रयोग कर ऑनलाइन कंटेंट तथा कोर्सेज विकसित करें।
कुलपति ने कहा कि ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो को बढ़ाने में ऑनलाइन तथा दूरस्थ शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों को स्वयं (SWAYAM) और मुक (MOOC) पाठ्यक्रम विकसित करने की आवश्यकता है। कुलपति ने बताया कि हमने विद्यार्थियों को 40% क्रेडिट स्वयं या मुक के के ऑनलाइन कोर्सेज के माध्यम करने की अनुमति दे रखी है।
जल्द ही होगा बड़े मल्टीमीडिया स्टूडियो का निर्माण
कुलपत ने कहा कि विश्वविद्यालय जल्द ही एक बड़े मल्टीमीडिया स्टूडियो का निर्माण करने जा रहा है जो विश्वविद्यालय के सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी की बनने वाली नई बिल्डिंग में स्थित होगा।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी ने भी सभी शिक्षकों से इस नई सुविधा का लाभ उठाने तथा नए ऑनलाइन कोर्सेज विकसित करने को कहा।
विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेंनिंग सेंटर की निदेशक प्रो सुनीता मुर्मू ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य शिक्षकों में नई क्षमता विकसित करना है। इस नई सुविधा से शिक्षक ऑनलाइन तथा दूरस्थ शिक्षा को आगे बढ़ाने में अपना योगदान कर सकेंगे। यह स्टूडियो ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रोफेसर मुर्मू ने इस स्टूडियो के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विश्वविद्यालय के ऑनलाइन तथा दूरस्थ शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रोफेसर गौरहरी बेहरा तथा कार्य अधीक्षक प्रोफेसर संदीप कुमार को भी धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर इस अवसर पर केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो रजनीकांत पांडेय, प्रो कीर्ति पांडे, अधिष्ठातागण, विभाग अध्यक्षगण तथा शिक्षकगण के साथ स्टुडियो का निर्माण करने वाले शार्प माइक्रोसिस के शैलेंद्र कबीर व अन्य मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

3 hours ago

एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…

3 hours ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

3 hours ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

4 hours ago

छापेमारी से पहले पुलिस टीम पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी सीधी टक्कर; चालक गंभीर

बड़हिया में तड़के बड़ा हादसा: रेड पर जा रही पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी…

4 hours ago

03 अक्टूबर 2026 राशिफल: 12 राशियों में किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान?

03 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें शिक्षा, करियर, धन, प्रेम…

4 hours ago