बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
योगिराज अनन्त महाप्रभु की जयंती के अवसर पर अनन्त पीठ आश्रम परिसर में चल रहे श्रीराम कथा के अंतिम दिन देवरिया से पधारे कथा व्यास प्रोफेसर शरदचंद मिश्र ने भगवान श्रीराम के नाम की महिमा का कथा श्रवण कराते हुए कहा कि, जीवन मे अगर शुख शांति चाहते है तो केवल राम नाम का श्रवण करते रहिए। प्रभु श्रीराम के नाम के बारे में गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस में बताया हैं कि,नाम की महिमा देवता,ऋषि, संत,महात्मा जानते है। उन्होंने कहा कि जीवन मे जय श्रीराम कर जीवन को धन्य बनाने का सुगम मार्ग नाम ही,जीह नाम जपि जागहि जोगी, आगे उन्होंने ने बताया कि नाम महिमा गणेश जी, हनुमान जी एवं भगवान शिव जानते हैं, इस लिए शिव शम्भू निरन्तर राम नाम का जप करते हैं पुनि कहु राम राम दिन राती।इस प्रकार प्रोफेसर शरदचंद मिश्र ने भगवान श्रीराम की कथा से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज, प्रेमशंकर पाठक,डॉ किरण पाठक,अशोक शुक्ल, पीयूष मिश्र,परशुराम पाण्डेय, सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित विनय मिश्रा ने किया।
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…