राजस्व निरीक्षक के मकान में 1:00 बजे रात्रि में घुसा था चोर
सीसी कैमरे की मदद से पकड़ा गया चोर
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर मोहल्ले में चोर चोरी करने पहुंचा मकान स्वामी अपने सरकारी कार्यों का देर रात्रि में कर रहे थे निपटारा, घर में लगे सीसी कमरे में चोरी करते दिखाई दिया चोर को तत्परता दिखाते हुए घर के अंदर दबोचा गया। रामगढ़ ताल को 1:30 बजे रात्रि में चोर को किया सुपुर्द।
घर में लगाए गए सीसी कैमरे की कीमत तब मालूम पड़ती है जब घटना घटित होने से पहले ही घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति सीसी कैमरे की मदद से पकड़ लिया जाता है। बुधवार की रात्रि में 1:00 बजे राजस्व निरीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव रुस्तमपुर अपने आवास पर सरकारी कार्यों का निपटारा कर रहे थे, तभी उनकी नजर घर में लगे सीसी कैमरे के स्क्रीन पर पड़ गई तो देखा उनके घर में अनजान व्यक्ति आकर चोरी कर रहा है राजस्व निरीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव ने तत्परता दिखाते हुए चोर के ऊपर झपट्टा मारते हुए दबोच लिया, तब जाकर हल्ला करने लगे हल्ला सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए रात्रि में 1:30 बजे रामपुर निवासी चोर झिंनक को रामगढ़ ताल पुलिस को सौंपते हुए, प्रार्थना पत्र दे दिए जिससे की चोर को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। अगर घर में सीसी कैमरा नहीं लगा होता तो चोर कितना बड़ा घर में नुकसान पहुंचा सकता था इसका अंदाजा तो घर स्वामी राजस्व निरीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव को चोरी होने के बाद पता चलता, लेकिन सीसी कैमरे ने चोरी होने से बचा लिया।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…