छांगुर केस में खुलासा एसटीएफ जांच में 4 अफसरों की संदिग्ध भूमिका उजागर


एटीएस रिमांड में चौंकाने वाली जानकारियां, बलरामपुर के तत्कालीन एडीएम, दो सीओ और एक इंस्पेक्टर पर शक की सुई

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा) देशविरोधी गतिविधियों और संदिग्ध वित्तीय नेटवर्क को लेकर गिरफ्तार किए गए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन की एसटीएफ व एटीएस द्वारा संयुक्त पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। छांगुर की मदद में वर्षों तक लगे रहे चार प्रशासनिक अफसरों के नाम सामने आए हैं, जो 2019 से 2024 के बीच बलरामपुर जिले में तैनात रहे। इनमें एक एडीएम रैंक के अधिकारी, दो क्षेत्राधिकारी (सीओ) और एक थानेदार शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ये अफसर छांगुर के इशारों पर काम करने को सदैव तैयार रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन अफसरों ने उसकी गतिविधियों पर आंखें मूंदे रखीं, जिससे उसका नेटवर्क निर्बाध रूप से फलता-फूलता रहा।

रिमांड में हुए खुलासे

छांगुर और नीतू की 7 दिन की एटीएस कस्टडी रिमांड आज शाम 6 बजे समाप्त हो रही है। पूछताछ के दौरान छांगुर ने जिन अधिकारियों के नाम लिए, उनकी भूमिका की तस्दीक अब जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि छांगुर ने जानबूझकर अफसरों के नाम लिए हों, जिससे जांच की दिशा भटकाई जा सके। ऐसे में अब एजेंसियां यह स्पष्ट करने में जुटी हैं कि क्या वाकई इन अफसरों ने उसे सहयोग दिया, या वे किसी झूठी साजिश का हिस्सा बनाए जा रहे हैं।

एजेंसियां जुटा रहीं पुख्ता सबूत

एटीएस, एसटीएफ और आईबी की टीमों ने अब उन अफसरों के कार्यकाल, उनके निर्णयों और छांगुर से किसी भी प्रकार के संपर्क की गहन छानबीन शुरू कर दी है। मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि आरोपों में कितना दम है।

रिमांड खत्म, जेल भेजे जाएंगे दोनों आरोपी

एटीएस द्वारा मिली कस्टडी रिमांड की अवधि बुधवार शाम 6 बजे समाप्त हो रही है। इसके बाद दोनों आरोपियों—छांगुर और नीतू उर्फ नसरीन—को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। हालांकि, जांच एजेंसियों ने यह स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर आगे फिर से रिमांड की मांग की जा सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

2 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

3 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago