Categories: Uncategorized

ATS की कार्रवाई से खुला लव जिहाद और धर्मांतरण रैकेट का राज

छांगुर पीर पर बढ़ा शिकंजा, नोएडा की पीड़िता ने हाईकोर्ट जाने की बनाई रणनीति

बी पी त्रिपाठी

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा बलरामपुर जिले के उतरौला में की गई छापेमारी के बाद छांगुर पीर पर लव जिहाद, धर्मांतरण और देशद्रोह जैसे गंभीर आरोपों का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई के बाद देशभर से कई मामले सामने आने लगे हैं, जिनमें अब नोएडा की एक पीड़िता ने न्याय की लड़ाई तेज कर दी है।

यह मामला नोएडा के थाना क्षेत्र 113 का है, जहां की रहने वाली एक हिन्दू युवती ने दिसंबर 2024 में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसने ताबिश असगर नामक युवक पर आरोप लगाया कि उसने ‘विशाल राणा’ बनकर प्यार का झांसा दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती का दावा है कि ताबिश एक आतंकी संगठन से जुड़ा है, और उसके कश्मीर से भी संपर्क हैं। जनवरी 2025 में पीड़िता ने अदालत में बयान भी दर्ज करवाए थे, जिसमें उसने बलरामपुर के छांगुर पीर को इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया था।

एटीएस की ताजा कार्रवाई के बाद पीड़िता अब हाईकोर्ट का रुख करने जा रही है। उसका आरोप है कि नोएडा पुलिस ने छांगुर पीर के खिलाफ न कोई पूछताछ की और न ही गिरफ्तारी की कोशिश। उसने यह भी कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते उसकी जान को खतरा है। इसी डर से वह नोएडा छोड़ चुकी है और फिलहाल किसी अज्ञात स्थान पर रह रही है।

इस पूरे मामले में करणी सेना ने भी गहरी नाराजगी जताई है और पीड़िता से मिलने की योजना बना रही है। पीड़िता का आरोप है कि एक इस्लामी अखबार ने उसकी पहचान उजागर कर दी, लेकिन उस अखबार के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एटीएस अब इस पूरे नेटवर्क की तह में जाकर जांच कर रही है कि किन अधिकारियों ने किन कारणों से कार्रवाई में देरी की। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद छांगुर पीर और उसके गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

42 minutes ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

46 minutes ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

49 minutes ago

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

1 hour ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

1 hour ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

2 hours ago