पुलिस लाइन जर्जर भवन का छत गिरा दीवान की पत्नी घायल हालत नाजुक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस लाइन स्थित एलआईयू आफिस के सामने कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवासीय भवन में रह रहे पुलिस जवानों का परिवार, जान जोखिम में डाल कर जर्जर आवास में रहने को मजबूर है। एक अगस्त को छत का प्लास्टर के साथ ईट गिरने से दीवान की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी के घायल होने की सूचना प्राप्त होते ही दीवान आनन फानन में अपने आवास पर पहुंच कर घायल पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल पत्नी का उपचार चल रहा है। देखा जाए तो पुलिस लाइन के आवासी भवनों सहित हर सरकारी भवनों का स्थिति खराब है, अगर समय समय पर आवासीय भवनों का रिपेयरिंग होता रहे तो को आवास में रह रहे परिवार घायल नहीं होगे। ऐसा नहीं है कि सरकार भवनों के रिपेयरिंग करवाने के लिए फंड नहीं दे रही, जिम्मेदार अपना काम करने के बाद रिपेयरिंग के नाम पर खानापूर्ति करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं आर ई पुलिस लाइन ने बताया कि हमको किसी छत का प्लास्टर गिरने से किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।अभी दो अगस्त को चरगांवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बालापार स्थित प्राथमिक विद्यालय का छत गिर जाने से एक बच्चा धायल हो गया था जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित कर दिया था। अब देखना है कि पुलिस लाइन के जिम्मेदार के ऊपर क्या कार्यवाहीं करते हैं या हवा हवाई रह जाता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

21 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

22 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

22 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

1 hour ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago