Categories: Uncategorized

कुछ दिन पूर्व बनी सड़क गड्ढे में हो गई तब्दील राहगीरों को चलने में हो रही परेशानी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।एक तरफ सरकार गड्ढा मुक्त का दावा कर रही है‌ तो वहीं दूसरी तरफ पिच मार्ग की हालत इतनी दयनीय है ,कि पांच किलोमीटर का सफर आधे घंटे में तय होता है।नवाबगंज नानपारा मार्ग से बेलवा भारी डगरा से सांई गांव, रामपुर निगाह ,बालापुर, होते हुऐ देवरिया मिठना चौराहे तक लगभग पांच किलोमीटर लम्बा सम्पर्क पिच मार्ग है। इस मार्ग पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ चुकी है और मार्ग पर जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गई है जहां आएं दिन लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। जब्बार खान, अजीजुल, पप्पू वर्मा ,दिनेश कुमार ,शहजाद अली, जाफर खां, रामेश‌कुमार आदि राहगीरों ने बताया कि लगभग तीन वर्षों से इस मार्ग की हालत खराब है।‌जहा इस रोड पर बरसात के समय मोटरसाइकिल हुआ चार पहिया वाहन से निकलने में बड़ी परेशानी होती हैं कभी-कभी तो लोग मोटरसाइकिल व साईकिल से फिसल कर गिरने से चोटिल भी हो जाते हैं लेकिन कोई अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। लेकिन इस सम्बन्ध में कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं हो रही है। जिससे लोगों को आवा गमन में काफी परेशानी हो रही है और रात में बुजुर्गों के लिए इस रोड पर निकलने में काफी दिक्कत होती है ।सादिक अली, मोहम्मद इलियास,सावित राम आदि बाइक सवार इस मार्ग पर गिर कर घायल भी हो चुके हैं। लेकिन इस प्रकरण में जेईई कमलेश कुमार रावत से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह सड़क गन्ना विभाग ने बनाई थी पिछले महीने पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरण कर दी गई है, इसका प्रस्ताव साशन को भेजा गया है और प्रस्ताव पास होने के बाद जल्द ही मार्ग का निर्माण किया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील सिकन्दरपुर में प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…

5 minutes ago

रबी कटाई में आग से बचाव को लेकर प्रशासन सख्त, कंबाइन मालिकों को दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी मौसम 2026 के दौरान फसल कटाई के समय आगजनी की घटनाओं…

8 minutes ago

डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पत्रकारों संग की संवाद गोष्ठी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की…

28 minutes ago

स्कूल चलो अभियान के तहत को लेकर जागरूकता रैली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर -2 पर नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष ने अंक पत्र…

31 minutes ago

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता पर विशेष जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह…

34 minutes ago

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

3 hours ago