जिलाधिकारी ने कानूनगो व लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के दिए आदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के लाभ के लिए प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर ऑनलाइन आवेदन कराकर, पात्र लोगों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन न मिलने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सभी खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि ऐसे पेंशन लाभार्थी, जिन्हें पूर्व में पेंशन मिल रही थी, परंतु अब पेंशन नहीं मिल रही है, इस संबंध में जांचकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय, ताकि पात्र पेंशन लाभार्थियों को निरंतर पेंशन मिलती रहे। समाधान दिवस में शिकायतकर्ता सुरेन्द्र वर्मा निवासी- सरवार ककरघटी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा अभी तक वरासत की कार्यवाही नहीं की गई है, जिस जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित कानूनगो तथा वर्तमान लेखपाल व पूर्व में तैनात लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान दिवस में राशन कार्ड, विद्युत विभाग एवं नलकूप विभाग की अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर शिकायतों को निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तहसील दिवस में अनुपस्थित बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आई.जी.आर.एस. में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 201 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन एवं प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

45 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

53 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

1 hour ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

2 hours ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago