बरहजिया ट्रेन के नियमित संचालन से क्षेत्र में खुशी, चौरी-चौरा एक्सप्रेस के समय परिवर्तन की मांग

भटनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन द्वारा बरहजिया ट्रेन (55125, 55126, 55127 एवं 55128) का भटनी जंक्शन–बरहज बाजार–भटनी जंक्शन के बीच नियमित संचालन स्वीकृत किए जाने से इलाके में खुशी का माहौल है। इस निर्णय पर राष्ट्रीय समानता दल, सीपीआई, राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन सहित विभिन्न संगठनों और क्षेत्रीय नागरिकों ने रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि यह फैसला जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे बरहज बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष आम जनता, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, मजदूरों और व्यापारियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया था, जो अब सफल हुआ है।

इस अवसर पर संगठनों की ओर से ट्रेन संख्या 15004 चौरी-चौरा एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संजय दीप कुशवाहा ने बताया कि वर्तमान में यह ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से रात्रि लगभग 11:20 बजे चलती है, जिसके कारण चौरी-चौरा, गौरी बाजार, देवरिया, भटनी जंक्शन, सलेमपुर, लार रोड, बेल्थरा रोड, इंदारा जंक्शन और मऊ जैसे ग्रामीण स्टेशनों पर यह मध्यरात्रि में पहुंचती है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों को असुविधा व असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जब ट्रेन संख्या 15003 चौरी-चौरा एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज से शाम 4:40 बजे चलकर सुबह गोरखपुर पहुंच जाती है, तो 15004 का देर रात संचालन जनहित में उचित नहीं है। इसलिए इस ट्रेन का संचालन समय बदलकर शाम 5:00 बजे किया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि बरहज बाजार क्षेत्र की लंबे समय से उपेक्षा हो रही थी, जिसे अब दूर किया जाना जरूरी है। विनोद सिंह प्रदेश सचिव, अरविंद कुशवाहा जिला सचिव सीपीआई और खेमका ने कहा कि देर रात ट्रेनों का संचालन महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर चिंता का विषय है।

संगठनों ने अन्य मांगों में ट्रेन संख्या 65115 मेमू का संचालन बरहज बाजार से प्रारंभ करने, बरहज बाजार, सिसई गुलाब राय, सतराव और देवरहवा बाबा करौता रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म को मानक के अनुरूप ऊंचा करने, शौचालय और विद्युत प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने की मांग रखी। इसके साथ ही बरहज बाजार को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन तथा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थल कुशीनगर को भटनी जंक्शन से रेल मार्ग द्वारा जोड़ने की मांग भी उठाई गई।

जिलाध्यक्ष विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष विमलेश कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नेताओं ने रेल मंत्रालय से जनसुरक्षा, महिला हित, छात्र हित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

10 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

12 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

12 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

13 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

13 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

13 hours ago