भाजपा सरकार में देश की वास्तविक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला: रविन्दर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर के बूथ नम्बर 60 के समता निवास पर सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओ के साथ सुना।प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश वासियों से बात की। पीएम मोदी के मन की बात का यह 103वां एपिसोड था।
सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक नागरिक की समान चिंता करते हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद देश की वास्तविक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका प्राप्त हुआ है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से विभिन्न लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचा है और देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

उन्होंने बताया कि वर्चुअल के द्वारा प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कुछ समय पहले मैं मध्यप्रदेश के शहडोल गया था। वहां आदिवासी भाइयों से मुलाकात हुई। पकरिया गांव के आदिवासियों ने प्रकृति और जल संरक्षण के लिए काम कर दिया है। 100 कुओं को वाटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है। बारिश का पानी इन कुओं में जाता है और वहां से जमीन में। सभी गांववालों ने 800 कुओं को रिचार्ज के लिए उपयोग में लाने का लक्ष्य बनाया है ।
भाजपा मीडिया प्रभारी सलेमपुर अजय दूबे वत्स ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता सभी बूथों पर मन की बात का सीधा प्रसारण सुने है।उक्त अवसर पर बृजेश उपाध्याय,बृजेश दूबे,कार्यक्रम संयोजक अनिल ठाकुर,बचनदेव गोंड़,सन्तोष पटेल,सुनील यादव स्नेही,रवि कुशवाहा,बृजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

12 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

13 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

21 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago