केंद्रीय बजट में गरीबों की नहीं ली सुध,10% सक्षमों के लिए फिर आया बजट – माकपा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रस्तुत केंद्रीय बजट की समीक्षा करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य कमेटी सदस्य सतीश कुमार ने वर्तमान बजट की 10 प्रतिशत धनिकों के लिए पेश बजट बताया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी के सदस्य काॅमरेड सतीश कुमार ने आगे कहा कि इस बजट में बेरोजगारी और महंगाई के मसले को हल करने और आमजन को राहत देने के लिए कोई प्रयास ही नहीं किया गया है। धनिकों को लाभ पहुंचाने की वहीं पुरानी नीति पर चलते हुए उनके और ज्यादा कमाई के रास्ते खोले गए हैं। न तो किसान की फसल के लाभकारी मूल्य की गारंटी आई और न ही मजदूर को मुद्रास्फीति से प्रभाविता कम होती नजर आ रही है नाही आय में बढ़ोतरी के कोई उपाय किये गये। मजदूर, किसान, नौजवान और आमजन को इस बजट से भारी निराशा हुई है। उल्टा मनरेगा मजदूरों के बजट आवंटन पिछले साल के 79,000 करोड़ रुपये के बदले घटकर 60, 000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिक्षा आदि क्षेत्रों में भी बजटीय कटौती की गई है। कृषि के क्षेत्र में किसानों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के आवंटन में भी कटौती की गई है। ऐसे में किसान कल्याण की बात करना, ढकोसला भर रह गया है। केंद्रीय बजट में “सुपर रिच” पर अतिरिक्त कर लगाकर गरीबों को राहत देने के सुझावों की भी पूरी तरह अनदेखी की गई है। जनकल्याणकारी आबंटन में कटौती कर सरकार ने फिर उन्हीं धनिकों को ही रिझाने का काम किया है, जिनके लिए वह पहले से समर्पित रही है। कुल मिलाकर यह बजट आमजन का बजट नहीं है।

rkpshomnath

Recent Posts

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

8 minutes ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

17 minutes ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

27 minutes ago

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

2 hours ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

2 hours ago