सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपलिया में तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर पोखरी की पैमाईश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा चांदपलिया स्थित खसरा संख्या 314 में दर्ज पोखरी की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत ग्राम निवासी राज मंगल ने तहसील दिवस पर की थी। शिकायत के अनुसार पोखरी की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था।शिकायत का संज्ञान लेते हुए हल्का लेखपाल अशोक कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाईश की कार्रवाई की। पैमाईश में पोखरी की जमीन निर्धारित रकबे के अनुसार ही पाई गई। मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए टीम ने प्रकरण का निस्तारण किया और उसका स्पॉट मेमो भी तैयार किया गया।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…