राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )11 अक्टूबर..
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के गोरखपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर संघ के महामंत्री विनोद राय की अध्यक्षता में
एसी स्टाफ, कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में एसी स्टाफ की समस्याओं पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। एसी स्टाफ के कर्मचारियों ने बताया कि लंबी दूरी के सभी ट्रेनों में एसी कोच में एसी के मेंटेनेंस और पावर कार की देखरेख के लिए प्राइवेट कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। ऐसे कर्मचारियों को कार्य पर रखा जा रहा है जिनके पास ना तो आईटीआई की टेक्निकल सर्टिफिकेट है ना ही ज्ञान है। न हीं उन्हें कोई आईडी दी जा रही है ना ड्रेस। ना उनके पास टूल हैं एवं ना ही उन्हें कोई ट्रेवलिंग अथारिटी दी जाती है। एसी कोच में फेल्योर होने पर जो रेल के कर्मचारी इसमें नियुक्त हैं, वह कंप्लेंट आने पर कंप्लेंट को अटेंड करते हैं एवं ठीक करते हैं यात्रीगण द्वारा अच्छी रेटिंग दिए जाने के बावजूद उन्हें चार्जशीट दिया जा रहा है। चार्जशीट देने में पिक एवं चूज की नीति को अपनाया जा रहा है। मान्यता प्राप्त यूनियन के कर्मचारियों को चार्जशीट न देकर अन्य कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त यूनियन के कर्मचारी अपनी सुविधानुसार कभी एसी स्टाफ के रूप में कार्य करते हैं कभी ट्रेन लाइटिंग में कार्य करते हैं। बैठक में इन गंभीर मुद्दों पर कर्मचारियों में अत्यंत आक्रोश था। महामंत्री श्री राय ने मुद्दों का संज्ञान लेते हुए कहा है की यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में एके सिंह, मनोज द्विवेदी, सतीश चंद्र अवस्थी, देवेश सिंह, देवेंद्र प्रताप यादव, रामकृपाल शर्मा, बीपी मिश्र, केएम मिश्र, विक्रम, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, दीपक चौधरी, विजय कुमार पाठक आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
संवाददाता कुशीनगर…
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…