आत्म हत्या के लिए दोषी को पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विगत कुछ दिन पहले गंडक नदी पर बना पुल जिसे नदावर घाट पुल के नाम से जाना जाता है इस पुल के नीचे नदी में एक लड़की की लाश मिली थी जिसकी पहचान पुष्पा यादव पुत्री लालबाबू यादव निवासी करजानी टोला मझौली राज के रूप में हुई प्रथम दृष्टया यह मामला आत्म हत्या का लगा था लेकिन परिजनो ने इसी गांव के एक युवक पर लड़की से बात करने और उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए सलेमपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए सलेमपुर पुलिस लड़की के खोज बिन में लग गई तभी उसी दिन नदावर पुल के पास नदी में एक युवती के लाश मिलने की सूचना सलेमपुर पुलिस को मिली तत्काल मौके पर सलेमपुर पुलिस ने पहुंच कर लड़की की लाश को बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए प्रार्थना पत्र के अनुसार परिजनों को बुलाया परिजनो ने लड़की के लाश को देखते ही इसकी पहचान पुष्पा यादव के रूप में कर ली ।जिसके बाद लाश का पंचनामा कर शव परीक्षण हेतु भेज दिया गया था। शव परीक्षण में पानी में डूब कर जान गवाने की पुष्टि हुई । पुलिस के जांच में परिजनो का आरोप सत्य पाया गया नाबालिक युवक की इस मामले में संलिप्ता पाई गई ।आगे की कार्यवाही करते हुए नाबालिक अभियुक्त को सलेमपुर पुलिस ने कोर्ट में पेस कर दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 minutes ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

11 minutes ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

15 minutes ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

19 minutes ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

11 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

14 hours ago