पुलिस सोती रही चोरी होती रही

थानाध्यक्ष की सरकारी वाहन चोरी,पुलिस महकमे मे मचा हड़कंप

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा) घर और दुकान के बाहर सड़क पर खड़ीं गाड़ियां चोरी होने की घटना तो आम बात है, लेकिन थाने के सामने से सरकारी गाड़ी चोरी हो जाए, यह अपने आप में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है, इस घटना से जौनपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार इसके पहले भी लखनऊ शहर के एक थाना प्रांगड़ से सरकारी जीप चोरी होने की चर्चा कभी सुर्खियों मे रही।
मामला कुछ भी हो जौनपुर पुलिस ने इस घटना को दबाए रखा, लेकिन सोशल मीडिया में थानेदार की सरकारी गाड़ी के चोरी होने की खबर चलने से पुलिस महकमा बैक फुट पर आ गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से जौनपुर के कई पुलिस अधिकारियों ने सीयूजी नंबर उठाना बंद कर दिया है। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के सीयूजी नंबर पर काल करने पर उनके पीआरओ ने बताया कि, उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है और एसपी सिटी या सीओ सिटी से बात कर लीजिए. प्रदेश में थाने के सामने से सरकारी गाड़ी चोरी होने की सम्भवत यह दूसरी घटना है, इस घटना ने एन-काउंटर स्पेशलिस्ट अजय साहनी के अपराध मुक्त दावे की हवा निकाल दी है। जौनपुर में अपराधी और चोर किस तरह बेखौफ हो गए हैं, इसका उदाहरण बुधवार को देखने को मिला। आम आदमी के वाहनों की चोरी और लूट की घटनाएं रोज होती हैं, सूत्रो द्वारा पता चला हैं कि, थानाध्यक्ष लाइन बाजार जिस सरकारी टाटा सूमो नंबर up62 AG 0420 से चलते थे, उसी सूमो को किसी ने बुधवार को थाने के सामने से उड़ा दिया, जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है, लेकिन देर रात तक कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वाराणसी जिले के पिंड्रा बाजार तक गाड़ी की लोकेशन मिली थी, उसके बाद की लोकेशन जुटाने में पुलिस के कई अधिकारी और सर्विलांस टीम लगी हुई है।
घटना को 24 घंटे होने वाले हैं, लेकिन अधिकारी मीडिया के सामने कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

46 minutes ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

1 hour ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

2 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

2 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

2 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

2 hours ago