देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुद्ध जल उपलब्ध कराने के सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के क्रियान्वय के तहत हर ग्राम सभाओं में ओवर हेड टैंक का निर्माण हुआ और पाइप लाइन भी बिछाई गई लेकिन कई गावो में ये ओवर हेड टैंक हाथी का दात साबित हो रहे है । सिर्फ ओवर हेड टैंक मात्र दिखाने के लिए रह गए है । भाटपार रानी तहसील के ग्राम सभा मलहचक में भी ओवर हेड टैंक का निर्माण हुआ है ।लेकिन ये टैंक सिर्फ दिखाने के लिए ही है प्रथम दृष्टया देखने से ये लगता है की इस टैंक को बनने के बाद से आज तक चलाया ही नही गया । ग्राम मलहचक में बना पानी का टंकी खस्ता हाल है। इस पानी की टंकी की बाउंड्री वॉल टूट चुकी है पंप घर का दरवाजा गायब है पूरे परिसर में घास जमी है ।देखने से नही लगता की कभी इस पानी के टंकी से सप्लाई भी हुई होगी ।सरकार जहा जनता की सुविधा के लिए तमाम योजनाएं चलाती है और करोड़ो रुपया खर्च करती है वही कुछ जिम्मेदारों की लापरवाही से सरकार की योजनाओं का कबाड़ा हो रहा है । तो कही सरकारी धन का बंदरबाट कर लिया जा रहा है ।और जिम्मेदार अधिकारी मौन पड़े रहते है । ग्रामीणों से पूछने पर उन्होंने बताया की हमे नही पता की कब ये चला था ।
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…