स्वास्थ्य योजनाओं-कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग की जाए: सीडीओ

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों, संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने एजेंडा बिंदुओं सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, कुपोषण की जांच तथा जननी सुरक्षा योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। आशा और एएनएम की कार्यप्रणाली की अनिवार्य समीक्षा प्रत्येक चिकित्साधिकारी द्वारा की जाए। उन्होंने सीआरएस पोर्टल पर जन्म एवं मृत्यु का समयबद्ध पंजीकरण करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल और सीएचसी/पीएचसी में बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। पिछली बैठक के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान, संस्थागत प्रसव, ओपीडी-आईपीडी में मरीजों की संख्या और दवाओं के वितरण की स्थिति का आंकड़ेवार आकलन किया गया। “आभा आईडी” एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग नियंत्रण, रेबीज़ टीकाकरण, स्नेक बाइट वैक्सीन, चिकित्सकों व दवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा हुई।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि एवं चिकित्सालयों के एमओआईसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकास भवन निरीक्षण: सीडीओ के कड़े तेवर, कई कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के औचक निरीक्षण के…

26 minutes ago

महाराजगंज: पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में शुक्रवार तड़के एक 16 वर्षीय…

31 minutes ago

UP Politics: सपा प्रवक्ता मनोज यादव STF हिरासत में, गंभीर धाराओं में केस दर्ज, बाराबंकी कोर्ट में पेशी आज

उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार (13 फरवरी) को उस समय हलचल मच गई जब…

2 hours ago

एक माह में पांचवीं हत्या, देहरादून में बढ़ता अपराध बना चुनौती

देहरादून गैंगवार: सिल्वर सिटी मॉल के पास हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, शहर…

2 hours ago

भगवान राम, कृष्ण और महात्मा गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, प्रदर्शन तेज

कर्नाटक (राष्ट्र की परम्परा)। कर्नाटक के सीमावर्ती बीदर जिले में भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और…

2 hours ago

Tamil Nadu News: चेन्नई में पारिवारिक आत्महत्या का प्रयास, पिता और बेटे की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर

तमिलनाडु (राष्ट्र की परम्परा)। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

2 hours ago