प्रसिद्ध कथाकार पंडित अतुल महाराज ने की जीर्णोद्धार की घोषणा
प्रतापगढ़.(राष्ट्र की परम्परा)
अंतू रेलवे स्टेशन से 6 किमी दूर जलालपुर ग्राम सभा के बीच चमरौधा नदी तट पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने पौराणिक कलीजर नाथ बाबा के मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की गई। अंतू में एड. कमलेश पांडेय के यहां चल रही श्रीमद भागवत के समापन दिवस पर अतुल महाराज ने व्यास पीठ से जलालपुर स्थित शंकर भगवान के मंदिर के जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की।
साथ ही 108 बोरी सीमेंट दान देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। महाराज ने मंदिर जाकर भोलेनाथ का दर्शन एवं पूजन भी किया।
उल्लेखनीय है कि महाराज ने इस मंदिर पर प्रति वर्ष श्रीमद भागवत कथा के आयोजन का संकल्प लिया।
कलीजर भोले बाबा का यह मंदिर अति प्राचीन मंदिर है, जिसका पौराणिक और ऐतिहासिक साक्ष्य वहां आज भी देखने को मिलता है। स्थानीय स्तर पर जीर्णोद्धार हेतु कई बार प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं रहा।
महाराज की घोषणा के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपनी झोली खोल दी। रोहिणी तिवारी ने 50 कुंतल सरिया देने का संकल्प लिया वहीं पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मिश्र, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश मिश्र, रविन्द्र नाथ द्विवेदी, चेयरमैन संजय सोनी, ज्योतिषाचार्य पं. वेद प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पांडेय, साहित्यकार डॉ. शिवम् तिवारी, पूर्व चेयरमैन योगेश प्रताप सिंह, प्रो. अर्जुन पाण्डेय, डॉ. के के यादव, जलालपुर के समाजसेवी रमेश पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, सुरेश पांडेय, प्राध्यापक विजय पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्र, व्यवसायी महेश लाला, वीरेंद्र लाला, एन आर एस इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश सिंह, एडवोकेट कमलेश पांडेय, प्रताप इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष तिवारी, सूबेदार उपाध्याय, दीपक गुप्ता, वशिष्ठ उपाध्याय, शिवराम मौर्य, वर्णवाल मेडिकल स्टोर की संचालिका, प्रमोद मिश्र, पत्रकार पुनीत द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इस पुनीत कार्य के लिए दान देने की घोषणा की।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…