नवीन परती भूमि पर दबंगों का कब्ज़ा,

किसान को खेती से रोका पीड़ित ने लगाई प्रशासन से गुहार, एक साल से तहसील और थाना के चक्कर काट रहा है किसान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के पकड़ी थाना क्षेत्र के वीराभांटी गांव निवासी बब्बन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी नवीन परती भूमि संख्या 157, जो खाता संख्या 153 के अंतर्गत आती है और रकबा 0.0810 हेक्टेयर है, पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। किसान को कृषि कार्य करने से लगातार रोका जा रहा है।

पीड़ित बब्बन सिंह ने बताया कि वह इस मामले में अब तक चार बार तहसील समाधान दिवस में और एक बार जिलाधिकारी बलिया को प्रार्थना पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। जब वे राजस्व कर्मियों से मिलते हैं तो उन्हें पुलिस के पास भेजा जाता है और जब पुलिस से संपर्क करते हैं तो वे इसे राजस्व विभाग का मामला बताकर टाल देते हैं। इस तरह एक वर्ष से किसान प्रशासनिक विभागों के बीच फुटबॉल बना हुआ है।

पीड़ित ने अपने आवेदन में राजेन्द्र सिंह, रोशन सिंह, जयन्त सिंह तथा दोपनारायण सिंह पर अवैध हस्तक्षेप व कृषि कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराकर दोषियों पर विधिक कार्यवाही की जाए ताकि वह अपनी भूमि पर स्वतंत्र रूप से कृषि कर सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

16 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago