मौके पर पहुँची सीओ सिटी सहित अन्य थानों की फोर्स
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में बीती शाम तीन मोटरसाइकिल सवार 6 बदमाशों ने, एक युवक के घर पहुँच कर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से युवक लहूलुहान हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई, और घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
मेहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में तीन मोटरसाइकिल सवार छ: बदमाशों ने मुन्ना 16 वर्ष पुत्र मानिक राज यादव के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। बदमाशों द्वारा पहले मुन्ना की खर पतवार की मड़ई को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, उसके बाद घर के दरवाजों को पीटना शुरू कर दिया गया। जब मुन्ना द्वारा इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने से मुन्ना मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी और मेहनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बेहोशी हालत में मुन्ना को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बाबत जब मेहनगर पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…