राज्य मंत्री पहुँचीं मृतक लेखपाल के घर, परिजनों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

देवरिया/सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील सलेमपुर में तैनात मृतक लेखपाल आशीष कुमार के घर मंगलवार शाम 4:13 बजे प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री राज्य लक्ष्मी विजय लक्ष्मी गौतम पहुँचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

राज्य मंत्री ने परिजनों से घटना से संबंधित जानकारी ली और आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने कर्मियों के हितों को सर्वोपरि रखती है और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री गौतम ने कहा,
“भाजपा सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। योगी सरकार अपने कर्मियों के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। आप का दुख हमारा दुख है। सरकार जितनी सहायता संभव होगी, उसे उपलब्ध कराने के लिए हर कदम उठाएगी।”

उन्होंने स्थानीय प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि परिवार को सभी प्रकार की आर्थिक व प्रशासनिक सहायता समयबद्ध तरीके से दी जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंत्री के आगमन से शोकाकुल परिवार को कुछ हद तक संबल मिला। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार से न्याय व सहायता की उम्मीद जताई।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

7 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

8 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

8 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

8 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

9 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

10 hours ago