डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में ज़िला दिव्यांग समिति, ज़िला प्रबंधन समिति, यू0डी0आई0डी0 अनुश्रवण समिति, लोकल लेवल समिति एवं राज्य/राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
ज़िला दिव्यांग समिति में जिला दिव्यांगजन सशक्तिरण अधिकारी प्रियंका यादव ज़िलाधिकारी महोदय को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी होने में आने वाली कठिनाइयों से अवगत करवाया गया। ज़िलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधीकारी को निर्देशित किया गया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु चिकित्सा बोर्ड एक नियत स्थान पर बिठाया जाए ताकि दिव्यांगजन को कोई समस्या नहीं हो इसके अतिरिक्त दिव्यांग हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाये। मूक बधिर दिव्यांगों हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु बस्ती एवं गोरखपुर ज़िला चिकित्सालय से संपर्क कर प्रमाण पत्र जारी करवाये जायें। ज़िला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बजट हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जाये। लोकल लेवल कमेटी के द्वारा पात्र मानसिक मन्दित दिव्यांगों के लीगल गार्डियनशिप दिये जाने हेतु अनुमति दी गई। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आये आवेदन को निदेशालय प्रेषित करने की अनुमति ज़िलाधिकारी महोदय द्वारा दी गई। बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनो की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, जिला समजा कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी पी0के0 यादव सहित सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

4 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

8 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

8 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

10 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

10 hours ago