भारत सरकार द्वारा फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 अगस्त की गई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जनपद के समस्त किसाना भाईयों के सूचनार्थ बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत धान फसल एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में जनपद के विकास खण्ड मेहदावल एवं साथा में केला फसल अधिसूचित है। भारत सरकार द्वारा फसल बीमा कराने की तिथि 31 जुलाई 2023 से बढ़ाकर 10 अगस्त, 2023 कर दिया गया है। धान फसल का प्रति हेक्टेअर प्रीमियम रू0 1644.00 एवं केला फसल का प्रति हेक्टेअर प्रीमियम रू0 3000.00 है। जनपद में उक्त योजना संचालित करने हेतु यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इन्स्योरेन्स कम्पनी लि० को नामित किया गया है। योजना के अन्तर्गत प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से अधिसूचित फसलों को क्षति होने की स्थिति में बीमित कृषकों को बीमा कवर/क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाता है। खरीफ-2022 में जनपद के लगभग 1516 कृषकों को 179.771 लाख की क्षतिपूर्ति प्राप्त हुयी है। किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के प्रीमियम कटौती सम्बन्धित बैंक शाखा के द्वारा करते हुए विवरण प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। गैर ऋणी कृषक अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बैंक खाते का विवरण आई०एफ०एस०सी० कोड के साथ निकट के कामन सर्विस सेंटर अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा करा सकते है अतः किसान भाईयों से अपील है कि अपने फसल का बीमा अवश्य करवाएं। शासन द्वारा योजना हेतु टोल फ्री नम्बर-18008888888/18002091111 जारी किया गया है, जिस पर कृषक फोन करके योजना की विस्तृत जानकारी ले सकते तथा बीमित कृषक आपदा की स्थिति में क्षतिपूर्ति हेतु 72 घण्टे के अंदर टोल फ्री नम्बर पर सूचित कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

4 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

4 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

11 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

12 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

12 hours ago